Saturday, June 27, 2020

भारतीय संविधान की अनुसूचियां

 भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां हैं।
 प्रथम अनुसूची इसमें भारत के राज्य एवं केंद्र शासित क्षेत्रों का उल्लेख है।
द्वितीय अनुसूची     इसमें भारतीय राजव्यवस्थाा के विभिन्न पदाधिकारियों को मिलने वाले वेतन भत्ते और पेंशन आदि का उल्लेख किया गया है।
 तृतीय अनुसूची इसमें  विभिन्न पदाधिकारियोंं द्वारा पद ग्रहण के समय ली जाने वाली शपथ का उल्लेख है ।
 चौथी अनुसूची इसमें राज्यो तथा संघीय क्षेत्रों की राज्यसभा मेंं प्रतिनिधित्व का विवरण  दिया गया है।
  पांचवी अनुसूची इसमे विभिन्न अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियोंं के प्रशासन और नियंत्रण के बारे में उल्लेख है।
 छठी अनुसूची इसमें असम मेघालय त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजााति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है।
 सातवीं अनुसूची इसमें केंद्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे केे बारेमैं दिया गया है।  इसमें संघ सूची राज्य सूची और समवर्ती सूची आती है।
 आठवीं अनुसूची इसमें भारत के 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है।  मूल रूप से आठवीं अनुसूची में 14 भाषाएं थी।
 नौवीं अनुसूची इसमें राज्य  द्वारा संपत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किया गया है।
   दसवीं अनुसूची इसमें  दलबदल कानून का उल्लेख किया गया है।
 ग्यारहवीं अनुसूची इसमें पंचायती राज का उल्लेख किया गया है। इसके तहत 29 विषय के कार्य प्रदान किये गए है।
 बारहवीं अनुसूची इसमें नगरपालिका का उल्लेख है । इसके तहत 18 कार्य प्रदान किये गए हैं।

Friday, June 26, 2020

भारतीय रेलवे के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

1 भारत में रेल लाइन बिछाने का श्रेय  लॉर्ड डलहौजी को प्राप्त है।
2 भारत की पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को चली थी।
3 भारत की पहली रेलगाड़ी  बॉम्बे से थाने तक चली थी।
4 भारत की पहली रेलगाड़ी द्वारा 34 किलोमीटर दूरी तय गई और समय 45 मिनट लगा था।
5 भारत में रेल सर्वप्रथम परिकल्पना मद्रास 1832 में की गई थी (वर्तमान चेन्नई) ।
6 भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1951 में हुआ था।
कोलकाता में पहले ट्रेन 15 अगस्त 1854 को हावड़ा से हुगली तक चलाई गई थी।
7 3 फरवरी 1925 को भारत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन  मुंबई में विक्टोरिया टर्मिनस और कुर्ला के बीच चली थी।
8 भारत में पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता  24 अक्टूबर 1984 में चली थी।
9 गतिमान एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है (160kmp)।
10 भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय में है।
11 भारत में तीन प्रकार की रेल लाइनें हैं. ये लाइनें बड़ी लाइन, मीटर गेट और नैरो गेज हैं।
12 भारतीय रेल ने पहली कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन की प्रक्रिया नई दिल्ली से  1986 में शुरू किया।
13 श्री वेंकटानरसिम्हाराजूवरियापेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta) नाम का यह रेलवे स्टेशन भारत का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन है।
14 भारत में कुल रेलवे स्टेशन की संख्या 8000 से ज्यादा है।
14 भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना 1905 में मार्च महीने में की गई थी। (मुख्यालय नई दिल्ली)
15 भारत में सबसे लंबी दूरी की  यात्री ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है  (डिब्रूगढ़, असम से  कन्याकुमारी, तमिलनाडु तक )
16 भारत में सबसे ज्यादा रेल मार्ग उत्तर प्रदेश में है।(8750 - 9000 किलोमीटर के लगभग )
17 नागपुर और अजनी   स्टेशन  के बीच चलने वाली ट्रेन सबसे कम दूरी पर  चलने वाली ट्रेन है  जो मात्र 3 किलोमीटर का  सफर तय करती है।
18 भारत का नवापुर स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र और आधा गुजरात में पड़ता है।
19 भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर में है।
20 भारत का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली में स्थित है।
21 पहला रेल बजट 1925 में पेश किया गया था।
22 भारतीय रेलवे को 17 जोन में बांटा गया है।
23 फेयरी क्विन स्टीम इंजन  से चलने वाली सबसे पुरानी ट्रेन है
24 सिलीगुड़ी जंक्शन तीन रेलवे स्टेशनों में से एक है जो भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले में सिलीगुड़ी की सेवा करता है। अन्य दो स्टेशन हैं: सिलीगुड़ी टाउन (Siliguri Town) और न्यू जलपाईगुड़ी (New Jalpaiguri). यह भारत का एकमात्र स्टेशन है जिसमें सभी तीन ट्रैक गेज हैं. ब्रॉड गेज, मीटर गेज और नैरो गेज.
25 भारत के पहले रेल मंत्री असफ अली थे ।(2 September 1946)
26 स्वतंत्र भारत के प्रथम रेल मंत्री जॉन मथाई थे।  (15 अगस्त 1947)
27 श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री दोनों पद पर कार्य किये थे।

Wednesday, June 24, 2020

भारतीय राजव्यवस्था के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी महान्यायवादी होता है।
राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी एडवोकेट जनरल होता है।
भारत के एकमात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे।
राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव 6 वर्ष के लिए किया जाता है।
वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 245 है।
स्वतंत्रता के बाद सर्वप्रथम प्रदेश राज्य का गठन किया गया था।
राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति अनुच्छेद 72 के द्वारा दी गई है।
अंडमान और निकोबार दीप समूह कोलकाता उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।
42वां संविधान संशोधन 1976 में किया गया था।
42वां संविधान संशोधन अधिनियम को लघु संविधान कहते हैं।
61 वा संविधान संशोधन अधिनियम(1989)  के द्वारा लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से 18 वर्ष की गई है।
100 वा  संविधान संशोधन अधिनियम (2015) भारत बांग्लादेश के मध्य  सीमा भूमि हस्तांतरण से संबंधित है।
103 वां संविधान संशोधन अधिनियम (2018) समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10% आरक्षण प्रदान किया गया।
संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है।
वर्तमान में आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं सम्मिलित है।
राज्य में राष्ट्रपति शासन अनुच्छेद 356 के तहत लगाया जाता है।
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में लागू हुआ।
वर्तमान में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश तथा 30 अन्य न्यायाधीश को मिलाकर सर्वोच्च न्यायालय का गठन किया गया है।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को राष्ट्रपति शपथ दिलाते है।
 राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को राजपाल शपथ दिलाते है।
मौलिक अधिकार को संविधान का मैग्नाकार्टा कहा जाता है।
राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।
लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।
संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुआ था।
द्विस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की सिफारिश अशोक मेहता समिति में किया था।
अनुच्छेद 17 में छुआछूत को दंडनीय अपराध घोषित किया गया।




पिन कोड के अंकों के बारे में जानकारी

डाकघर के पिन कोड में 6 अंक होते हैं।
 पहला अंक                       क्षेत्र
 दूसरा अंक                        उपक्षेत्र
 तीसरा अंक                       जिला
अंतिम  तीन अंक                बांटने वाला डाकघर   बताता है।

हिमालय के बारे में रोचक जानकारी

1. हिमालय की लंबाई पश्चिम से पूर्व की तरफ 2500 किलोमीटर है और यह लगभग 500000 किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है।
2. हिमालय पूर्व पश्चिम में फैली सबसे लंबी मोड़दार पर्वत श्रेणी है|
3. हिमालय की चौड़ाई पश्चिम में ज्यादा है और पूर्व में साकड़ा  और  ऊंचा है|
4. हिमालय के सबसे पश्चिमी में  नंगा पर्वत है  और नामचा बरवा पर्वत है ।
5.  हिमालय के उत्तर में तिब्बत का पठार है ।
6. हिमालय अपने पश्चिम और पूर्वी छोर पर दक्षिणावर्ती मोड दर्शाता है।
7. हिमालय के पश्चिमी छोर पर अफगानिस्तान में हिंदूकुश पर्वत और पाकिस्तान में सुलेमान पर्वत श्रेणी है।
8. हिमालय का पूर्वी भाग अराकान योमा के नाम से म्यानमार में जाना जाता है और यह बंगाल की खाड़ी में जाकर डूब जाता है और अंडमान निकोबार  दीप समूह इसी का ही अंश है।

भारतीय संविधान की अनुसूचियां

 भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां हैं।  प्रथम अनुसूची  इसमें भारत के राज्य एवं केंद्र शासित क्षेत्रों का उल्लेख है। द्वितीय अनुसूची      इसम...